सोमवार 12 अक्टूबर 2026 - 18:55
माहे जमादिउल अव्वल की अहम मुनासेबतें

माहे जमादिउल अव्वल की अहम मुनासेबतें

लेखक: मौलाना सैयद अली हाशिम आब्दी

हौज़ा / माहे जमादिउल अव्वल के महीने में बहुत सारी मुनासिबतें है जो आपकी खिदमत में पेश की जा रही है

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,माहे जमादिउल अव्वल के महीने में बहुत सारी मुनासिबतें है जो आपकी खिदमत में पेश की जा रही है

माहे जमादिउल अव्वल क़मरी साल का पाँचवाँ महीना है, जमादी "जमुदा" से है जिसके मानी इन्जिमाद, जमने के हैं, इस माह का जब नाम रखा गया उस वक़्त मौसम सर्द था और पानी जम रहा था। कहा जाता है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व आलेहि वसल्लम के पाँचवें जद्द जनाब किलाब बिन मुर्रह अलैहिस्सलाम के ज़माने यानी 412 ईसवी में इस महीने का नाम रखा गया।

दिन हो या महीना या साल हो, अहम वाक़ेआत रोनुमा होने के सबब उसकी अहमियत बढ़ जाती है। चूँकि 75 दिन वाली रिवायत के मुताबिक़ इस माह में रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व आलेहि व सल्लम की शहादत के सिर्फ 75 दिन बाद आप की इकलौती यादगार बेटी सिद्दीक़ा ए ताहिरा उम्मुल अइम्मतिल हुदा हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की मज़लूमाना शहादत हुई और इंतिहाई मज़लूमियत और शब के सन्नाटे में सिर्फ चंद लोगों की मौजूदगी में आप की तशयीअ जनाज़ा अमल में आई और जिस तरह आप की शान व मंज़िलत असरारे इलाही हैं उसी तरह आप की क़ब्रे मुबारक भी असरारे इलाही में शामिल है, बेटी की मज़लूमियत बाप का कलिमा पढ़ने वालों पर सवालिया निशान है।

माहे जमादिउल अव्वल की अहमियत की दूसरी वजह वाक़ेआ कर्बला और पैग़ामे हुसैनी के दो अज़ीम मुबल्लिग़ व मुहाफ़िज़ हज़रत इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम और अक़ीला बनी हाशिम हज़रत ज़ैनबे कुबरा सलामुल्लाह अलैहा की विलादत बा-सआदत है।

ज़ैल में माह जमादिउल अव्वल की मुनासिबतें पेश हैं।

पहली जमादिउल अव्वल
1. आयतुल्लाहिल उज़मा मीरज़ा मुहम्मद हसन शीराज़ी रहमतुल्लाह अलैह ने तम्बाकू के हराम होने का फ़तवा दिया जिससे आलमी इस्तेअमार की इंसानियत दुश्मन साज़िशें नाकाम हो गईं। सन 1309 हिजरी

2 जमादिउल अव्वल
1. वफ़ात शाएरे अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम जनाब मज्दुद्दीन मरवीज़ी कसाई रहमतुल्लाह अलैह सन 391 हिजरी
फ़ारसी ज़बान शाएर जनाब मज्दुद्दीन मरविज़ी कसाई रहमतुल्लाह अलैह ने पहले सलातीन की मदह में शेर कहे लेकिन आख़िर में अपने इस अमल पर शर्मिंदा हुए और तौबा की और अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम की मदह सराई का आग़ाज़ किया। फ़ारसी ज़बान में आप पहले शाएर हैं जिन्होंने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के ग़म में मर्सिया लिखा।

3 जमादिउल अव्वल
1. वफ़ात मरजए तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद इस्माईल सद्र रहमतुल्लाह अलैह सन 1338 हिजरी
2. वफ़ात आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद मुहम्मद हुज्जत कोह कमरी रहमतुल्लाह अलैह (बानी ए मदरसा मुबारका हुज्जतिया क़ुम) सन 1372 हिजरी

4 जमादिउल अव्वल
1. वफ़ात आलिम व फ़क़ीह, मुहद्दिस व रिजाली जनाब हैदर क़ुली सरदार काबुली रहमतुल्लाह अलैह सन 1372 हिजरी
आपको अरबी फ़ारसी के साथ साथ हिंदी, अंग्रेज़ी और संस्कृत ज़बान भी आती थी, आप क़िबला शिनासी और इल्मे कीमिया के माहिर थे। आपकी मशहूर किताब "अल-अरबईन फ़ी फ़ज़ाएले अमीरुल मोमिनीन अलैहिस्सलाम" है।

5 जमादिउल अव्वल
1. विलादत बा-सआदत अक़ीला बनी हाशिम हज़रत ज़ैनब ए कुबरा सलामुल्लाह अलैहा सन 5 हिजरी
2. जंगे मोता सन 8 हिजरी
जंगे मोता में जनाब जाफ़रे तय्यार अलैहिस्सलाम की शहादत हुई।

7 जमादिउल अव्वल
1. शहादत पासबाने हरम जनरल क़ासिम सुलेमानी रहमतुल्लाह अलैह सन 1441 हिजरी

8 जमादिउल अव्वल
1. वफ़ात साहिबे रौज़ातुल जन्नात आयतुल्लाह सैय्यद मुहम्मद बाक़िर ख़्वानसारी रहमतुल्लाह अलैह सन 1313 हिजरी

9 जमादिउल अव्वल
1. शहादत शहीदे अव्वल शम्सुद्दीन मुहम्मद बिन हामिद मक्की आमिली रहमतुल्लाह अलैह सन 786 हिजरी

10 जमादिउल अव्वल
1. आग़ाज़े जंगे जमल सन 36 हिजरी

12 जमादिउल अव्वल
1. विलादत शहीद अल्लामा मुर्तज़ा मुतह्हरी रहमतुल्लाह अलैह सन 1338 हिजरी
2. वफात फक़ीह व मुजाहिद आयतुल्लाह मुहम्मद तक़ी बाफक़ी र०अ० सन 1365 हिजरी

13 जमादिउल अव्वल
1. शहादत हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा 11 हिजरी
2. क़त्ल इब्राहीम बिन मालिके अश्तर 71 हिजरी

15 जमादिउल अव्वल
1. विलादत बा-सआदत हज़रत इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम सन 38 हिजरी
2. विलादत मरजए तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़मा मीरज़ा मुहम्मद हसन शीराज़ी रहमतुल्लाह अलैह सन 1230 हिजरी

17 जमादिउल अव्वल
1. क़त्ल अब्दुल्लाह बिन ज़ुबैर (हाकिमे मक्का) सन 73 हिजरी

18 जमादिउल अव्वल
1. वफ़ात जनाब अल्लामा अहमद बिन अली नज्जाशी अल-मारूफ़ ब-नज्जाशी व इब्ने कूफ़ी रहमतुल्लाह अलैह सन 450 हिजरी
2. वफ़ात अल्लामा अब्दुन्नबी जज़ाएरी रहमतुल्लाह अलैह सन 1021 हिजरी

19 जमादिउल अव्वल
1. वफ़ात अल्लामा मीरज़ा हसन मुस्तफ़वी रहमतुल्लाह अलैह सन 1426 हिजरी

20 जमादिउल अव्वल
1. विलादत फ़ख़रुल मुहक़्क़ेक़ीन रहमतुल्लाह अलैह सन 682 हिजरी

22 जमादिउल अव्वल
1. शहादत आलिम, फ़क़ीह व फ़लसफ़ी आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद मुहम्मद बाक़िरुस्सद्र रहमतुल्लाह अलैह सन 1400 हिजरी
2. शहादत आलिमा सैय्यदा बिन्तुल हुदा रहमतुल्लाह अलैहा (ख़्वाहर गिरामी आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद मुहम्मद बाक़िरुस्सद्र रहमतुल्लाह अलैह) सन 1400 हिजरी
3. वफ़ात आलिम, आरिफ़, फ़क़ीह आयतुल्लाहिल उज़मा शेख़ मुहम्मद तक़ी बहजत रहमतुल्लाह अलैह सन 1430 हिजरी

24 जमादिउल अव्वल
1. हज़रत अम्मार यासिर अलैहिस्सलाम और हज़रत उवैस क़रनी अलैहिस्सलाम के रौज़ा मुबारक के मीनारों को दहशतगर्द दाइश ने मुन्हदिम किया सन 1435 हिजरी

25 जमादिउल अव्वल
1. तीसरे उमवी ख़लीफ़ा मुआविया बिन यज़ीद की मौत, सन 64 हिजरी
2. क़ियामे तव्वाबीन सन 65 हिजरी

26 जमादिउल अव्वल
1. वफ़ात आयतुल्लाहिल उज़मा मुहम्मद हुसैन ग़रवी नाएनी रहमतुल्लाह अलैह सन 1355 हिजरी

27 जमादिउल अव्वल
1. शहादत अबू सलमा असदी रज़वानुल्लाह तआला अलैह सन 4 हिजरी
2. वफ़ात अल्लामा शेख़ अब्दुलहादी फ़ज़ली रहमतुल्लाह अलैह सन 1434 हिजरी

28 जमादिउल अव्वल
1. वफ़ात आयतुल्लाह मुहम्मद हसन आश्तियानी रहमतुल्लाह अलैह सन 1319 हिजरी

29 जमादिउल अव्वल
1. वफ़ात जनाब मुहम्मद बिन उस्मान अमरी रहमतुल्लाह अलैह सन 305 हिजरी
जनाब मुहम्मद बिन उस्मान अमरी रहमतुल्लाह अलैह ग़ैबते सुग़रा में हज़रत वलीए अस्र अज्जलल्लाहु फ़रजहुश्शरीफ़ के दूसरे नाइबे ख़ास थे।

माहे जमादिउल अव्वल की अहम मुनासेबतें

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha